नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) जायडस वेलनेस लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 5.75 प्रतिशत घटकर 162 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 171.9 करोड़ रुपये था।
जायडस वेलनेस ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 1,484.7 करोड़ रुपये रही जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 913.1 करोड़ रुपये थी। कुल खर्च 740.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,308.6 करोड़ रुपये हो गया। कुल कर व्यय भी सालाना आधार पर 1.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 15.3 करोड़ रुपये हो गया।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 197.2 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 में 346.9 करोड़ रुपये था। परिचालन आय 2,708.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,961 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 18 मई, 2026 को हुई बैठक में दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर पर 1.20 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
भाषा निहारिका अजय
अजय