छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 205 नए मामले आए
छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 205 नए मामले आए
रायपुर, 20 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में रविवार को कोविड-19 के 205 नए मामले आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,49,402 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 14,021 बनी रही।
अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 17 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई, जबकि 323 मरीजों की पृथकवास की अवधि पूरी हुई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 11,31,977 हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस समय कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3403 है। उन्होंने बताया कि रविवार को धमतरी में 25 नए मामले आए।
भाषा राजकुमार नरेश
नरेश

Facebook


