छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 26 नए मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 26 नए मामले

  •  
  • Publish Date - September 18, 2021 / 12:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

रायपुर, 17 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 26 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,05,014 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 13 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 18 मरीजों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक मरीज की मृत्यु हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज दुर्ग से एक, राजनांदगांव से एक, बलौदाबाजार से एक, महासमुंद से तीन, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से दो, कोरबा से तीन, जांजगीर—चांपा से दो, कोरिया से चार, जशपुर से एक, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से दो, कांकेर से एक और बीजापुर से तीन मामले सामने आये हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,014 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,108 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं। फिलहाल 346 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 13,560 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,907 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव sg राजकुमार

राजकुमार