छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 264 नए मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 264 नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 22, 2022 / 01:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

रायपुर, 21 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 264 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में सोमवार तक कोविड-19 के कुल मामले 11,49,666 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज 105 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 675 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की।

राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 264 नए मामले आए हैं जिनमें रायपुर के 38 मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 11,32,757 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 2887 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,022 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव नोमान

नोमान