छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 505 नए मामले आए

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 505 नए मामले आए

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 505 नए मामले आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 17, 2022 12:24 am IST

रायपुर, 16 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 505 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शनिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,58,658 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज 22 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 216 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं दर्ज नहीं की गई।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के आए 505 नए मामलों में रायपुर के 76, दुर्ग के 118, राजनांदगांव के 47, बालोद के 28, बेमेतरा के 30, कबीरधाम के छह, धमतरी के सात, बलौदाबाजार के 24, महासमुंद के 15, गरियाबंद के चार, बिलासपुर के 28, रायगढ़ के 27, कोरबा के 17, जांजगीर-चांपा के 23, मुंगेली के नौ, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पांच, सरगुजा के 12, कोरिया के आठ, सूरजपुर के सात, बलरामपुर के पांच, जशपुर के चार, बस्तर के एक, दंतेवाड़ा के एक और कांकेर के तीन मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,58,658 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,41,957 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 2656 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,045 लोगों की अबतक मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव धीरज

धीरज


लेखक के बारे में