Durg Murder News: फिर हत्या से दहला ये शहर, देर रात युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

Ads

Durg Murder News: फिर हत्या से दहला ये शहर, देर रात युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

  •  
  • Publish Date - November 8, 2025 / 03:55 PM IST,
    Updated On - November 8, 2025 / 04:45 PM IST

Chhindwara Crime News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • दुर्ग के सराफा लाइन इलाके में युवक की हत्या
  • पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया
  • हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं

दुर्ग: Durg Murder News हत्या और चाकूबाजी को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन अलग अलग जिलों से हत्या, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। जहां एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पु​लिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले ली है।

Durg Murder News सदर सराफा लाइन में मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां सदर सराफा लाइन में एक युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक की देर रात हत्या दी थी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। सुबह जब लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

Durg Crime News तीन लोगों को हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दी। वहीं पुलिस ने इस घटना में तीन लोगों को हिरासत में ले ली है और पूछताछ कर रही है। फिलहाल किस वजह से युवक की हत्या की है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहां की है?

यह घटना छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर सराफा लाइन इलाके की है।

पुलिस ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया है?

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

हत्या कब हुई थी?

बताया जा रहा है कि युवक की देर रात हत्या की गई थी, सुबह शव मिला।

ताजा खबर