Ambikapur Fire News: अंबेडकर चौक की दुकान में लगी भीषण आग, आधी रात धू-धू कर जला शोरूम, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी

Ads

Ambikapur Fire News: अंबेडकर चौक की दुकान में लगी भीषण आग, आधी रात धू-धू कर जला शोरूम, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी

  • Reported By: Abhishek Soni

    ,
  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 12:19 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 12:22 PM IST

Ambikapur Fire News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अंबिकापुर में आग का तांडव
  • फर्नीचर शोरूम धू-धू कर जला
  • करोड़ों का नुकसान

अंबिकापुर: Ambikapur Fire News:  अंबिकापुर के अंबेडकर चौक स्थित एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

अंबिकापुर में आग का तांडव! (Ambikapur Furniture Shop Fire)

Ambikapur Fire News:  बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक पर स्थित यह फर्नीचर दुकान काफी बड़े इलाके में फैली हुई थी। दुकान संचालक द्वारा अलग-अलग शटर लगाकर फर्नीचर के साथ-साथ ऑटो पार्ट्स और मोटर पार्ट्स का काम भी किया जाता था। बीती रात दुकान संचालक करीब रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था, जबकि आज सुबह करीब 4 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली।

आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक, आग की लपटें बेहद भयावह थीं और देखते ही देखते करीब 8 से 10 शटर वाली दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान से सटे इलाके में चाट की दुकान भी लगती थी, जहां रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। सिलेंडर के फटने की आशंका से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

एक चिंगारी और सब खाक! (Shop Fire Ambikapur)

Ambikapur Fire News:  घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन को अवगत कराया गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस स्थान पर आग लगी, उसके ठीक सामने पेट्रोल पंप भी स्थित था। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें

"Ambikapur Furniture Shop Fire" की घटना कहां हुई?

उत्तर: यह घटना अंबिकापुर के अंबेडकर चौक स्थित एक फर्नीचर की दुकान में हुई, जहां भीषण आग लग गई।

"Ambikapur Fire News" में आग लगने का कारण क्या बताया गया है?

उत्तर: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि नुकसान का अंतिम आकलन जांच के बाद होगा।

"Ambikapur Furniture Shop Fire" में किसी के हताहत होने की खबर है?

उत्तर: नहीं, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।