ag anganwadi/ image source: IBC24
CG Anganwadi Worker Bharti: अंबिकापुर: CG के अंबिकापुर से महिलाओं के लिए रोजगार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 2 पदों के लिए योग्य और इच्छुक महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
CG Anganwadi Worker Bhart के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मार्च 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/
के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
रिक्त पदों का विवरण भी स्पष्ट रूप से जारी किया गया है। इनमें से एक पद सेक्टर कोटछाल के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र हर्रामार खालपारा में भरा जाएगा, जबकि दूसरा पद सेक्टर पैगा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र हर्राढ़ोढ़ी परपटिया के लिए निर्धारित है। दोनों ही पदों पर आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति की जाएगी, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बाल विकास सेवाओं को और मजबूत किया जा सके।
यह भी स्पष्ट किया है कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। CG Anganwadi Worker Bharti खास तौर पर महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। इसलिए पात्रता से जुड़े सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। भर्ती से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा, अभ्यर्थी परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के कार्यालय में जाकर सूचना पटल पर भी सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।