Raipur Nagar Nigam Chunav 2025: कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज इस नेता ने भरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फॉर्म, शंकर पार्वती को साथ लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

Ads

Raipur Nagar Nigam Chunav 2025: कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज इस नेता ने भरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फॉर्म, शंकर पार्वती को साथ लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

  •  
  • Publish Date - January 28, 2025 / 01:53 PM IST,
    Updated On - January 28, 2025 / 01:53 PM IST

Raipur Nagar Nigam Chunav 2025 | IBC24

HIGHLIGHTS
  • ब्राह्मणपारा वार्ड के आलोक देवांगन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा फॉर्म
  • अपने साथ शंकर पार्वती को भी लेकर नामांकन भरने आए आलोक
  • आरोप लगाया कि भाजपा की पार्षद होने के बावजूद भी वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है

This browser does not support the video element.

रायपुर: Raipur Nagar Nigam Chunav 2025 बस कुछ ही दिन बाद छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव होने को है। जिसको लेकर अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सोमवार देर रात कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 70 में से 66 वार्डों के उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं, लेकिन चार वार्ड में अभी तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। जिसको लेकर लगातार मं​थन जारी है, तो वहीं दूसरी ओर लिस्ट जारी होते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में बवाल मचा हुआ है। टिकट नहीं मिलने से कई नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है और लगातार नेताओं और कार्यकर्ताएं पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

Read More: Face To Face Madhya Pradesh: शाह के ‘स्नान’ पर अटैक..खरगे हिट विकेट! खरगे के बयान के साथ माफी मांगने के क्या मायने ? 

Raipur Nagar Nigam Chunav 2025 इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज ब्राह्मणपारा वार्ड के आलोक देवांगन ने आज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के लिए पहुंचे हुए हैं। इस दौरान वे अपने साथ शिव जी और पार्वती को साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर बड़ा आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पार्षद होने के बावजूद भी वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

Read More: त्रिग्रही योग से इन राशियों का हुआ भाग्योदय, दूर होगी आर्थिक तंगी, संकटमोचन की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते 

आपको बता दें कि कांग्रेस ने कल देर रात रायपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें पार्टी ने कई नेताओं के टिकट काट दी है। तब से पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बवाल मचा हुआ है। लगातार नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है।

रायपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के कितने प्रत्याशी घोषित किए गए हैं?

कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से 66 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि चार वार्डों के लिए नामों का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

कांग्रेस द्वारा टिकट न मिलने पर आलोक देवांगन ने क्या कदम उठाया?

आलोक देवांगन ने कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे और भाजपा पर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाया।

रायपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस में क्यों नाराजगी है?

कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिलने से नाराजगी है, जिसके कारण इस्तीफों का सिलसिला चल रहा है और पार्टी में आंतरिक कलह का माहौल बन गया है।