छत्तीसगढ़ में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या

Ads

छत्तीसगढ़ में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - February 25, 2023 / 09:04 PM IST,
    Updated On - February 25, 2023 / 09:04 PM IST

कांकेर, 25 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के आमाबेड़ा थानाक्षेत्र के अंतर्गत उसेली गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने सेना के जवान मोती राम नाग (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि जवान जिले के बड़े तेवड़ा गांव का रहने वाला था और कुछ दिनों पहले छुट्टी पर अपने गांव आया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान आज जब उसेली गांव के मुर्गी बाजार में था तब संदिग्ध नक्सलियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं संजीव संजीव अमित

अमित