Bhilai Communal Tension: गरियाबंद के बाद अब इस जिले में दो समुदाय आमने-सामने, इस वजह से बनी तनाव की स्थिति, मौके पर पुलिसबल तैनात

Ads

गरियाबंद के बाद अब इस जिले में दो समुदाय आमने-सामने, Bhilai Communal Tension Bhilai Hindu Muslim Conflict

  • Reported By: Komal Dhanesar

    ,
  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 03:57 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 04:05 PM IST

Bhilai Communal Tension. Image Source- IBC24

HIGHLIGHTS
  • मंदिर और मस्जिद के बीच सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विवाद
  • अतिक्रमण के आरोप, बजरंग दल व स्थानीय लोगों का विरोध
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए

भिलाईः Bhilai Communal Tension: छत्तीसगढ़ में इन दिनों दो समुदायों के बीच झड़प की खबरें लगातार सामने आ रही है। अलग-अलग इलाकों में किसी पुरानी रंजिश या मामूली विवाद को धार्मिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। अब एक ऐसा ही मामला इस्पात नगरी भिलाई से भी सामने आया है। यहां एक सामुदायिक भवन को लेकर शनिवार को हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मामला छावनी थाना इलाके की है।

मिली जानकारी के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र में मंदिर और मस्जिद के बीच एक सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है। निगम और पार्षद के सहयोग से इसका निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। हिंदू पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि मस्जिद कमेटी द्वारा सामुदायिक भवन के नाम पर अतिक्रमण किया जा रहा है। विरोध में बजरंग दल और स्थानीय लोगों ने मौके पर नारेबाजी भी की। विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधि से दूर रहने को कहा।

जंजगीरी में भी शव दफनाने को लेकर विवाद

Bhilai Communal Tension: बता दें कि आज ही दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब दफनाने की जगह को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। मौके पर विवाद इतना बढ़ गया कि गांव में एहतियातन पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक गांव के एक मुस्लिम परिवार की महिला का निधन हो गया था। परिवार के लोग महिला को उसी स्थान पर दफनाना चाहते थे, जहां उनके पूर्वजों को वर्षों से दफनाया जाता रहा है। लेकिन जांच में सामने आया कि वह जमीन अब निजी स्वामित्व में है, और उसे दूसरे व्यक्ति को बेचा जा चुका है। एक समुदाय के लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

विवाद किस बात को लेकर हुआ?

मंदिर और मस्जिद के बीच बन रहे सामुदायिक भवन के निर्माण को लेकर अतिक्रमण के आरोप सामने आए, जिससे दोनों समुदायों के बीच विवाद हुआ।

यह मामला किस क्षेत्र का है?

यह मामला भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र का है।

किस पक्ष ने विरोध किया?

हिंदू पक्ष और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मस्जिद कमेटी पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए विरोध किया।

प्रशासन ने क्या कदम उठाए?

पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल स्थिति कैसी है?

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है और कानून-व्यवस्था बनी हुई है।