Reported By: Santosh Tiwari
,Bijapur Sakalnarayan Cave | Photo Credit: IBC24
Bijapur Sakalnarayan Cave: बीजापुर। जिले के सकलनारायण की पहाड़ी पर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति बसी हुई हैं। इस गुफा में कई वर्षो से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखी हुई हैं। हर साल गुड़ी पड़वा – हिन्दू नववर्ष के दिन बड़ी तादात में श्रद्धालु यहां पहुंचकर दर्शन कर मन्नत मांगते हैं।
पहाड़ों के बीच गुफा में बसे हैं श्रीकृष्ण
कृष्ण जी पहाड़ों के बीच गुफा में बसे हैं। गुफा के अंदर बहुत सारी सुरंगें हैं। इन सुरंगों में भगवान विराजे हुए हैं। पहाड़ी के अन्दर दस मीटर की सुरंग है, जहां गोपिकाओं की मूर्तियां विराजी हुई हैं। भक्त यहां भी घुटनों के बल जाकर दर्शन कर लौटते हैं।
पगडंडियों के रास्ते होकर पहुंचते हैं श्रद्धालु
इस गुफा तक पहुंचने कोई पक्का रास्ता नही हैं। पगडंडियों के रास्ते से होकर भगवान के दर्शन करने भक्त पहुंचते हैं। यह सकलनारायण गुफा जिले का सर्व प्रसिद्ध गुफा माना जात है। छत्तीसगढ़ ही नहीं महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से भी भक्तों का ताँता लगता है। जंगल भयानक होने की वजह से जंगली जानवरों का खतरा रहता है, बाकी दिन यहां कोई नहीं जाता है।