Bilaspur Dam Accident: पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ हुआ ऐसा खौफनाक कांड, सुनकर कांप जाएगी रूह… देखते ही देखते पानी में…

Ads

Bilaspur Dam Accident: पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ हुआ ऐसा खौफनाक कांड, सुनकर कांप जाएगी रूह... देखते ही देखते पानी में समा गए...

Bilaspur Dam Accident/Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर के चचेई डैम में नहाने के दौरान बच्चा पानी में डूबने लगा
  • बच्चे को बचाने उतरा युवक गहरे पानी में चला गया और दोनों की मौत हो गई
  • पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शव बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है

Bilaspur Dam Accident: बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के चचेई डैम में पिकनिक मनाने गए लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि डैम में नहाने के दौरान एक बच्चा पानी में डूबने लगा। बच्चे को बचाने के लिए एक युवक तुरंत पानी में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने से वह खुद भी डूब गया और उसकी मौत हो गई।

खुद गहरे पानी में समा गया धीरज

जानकारी के अनुसार, जरहाभाठा क्षेत्र से करीब 10-15 युवक रविवार को पिकनिक मनाने रतनपुर क्षेत्र के लछनपुर स्थित चचई डैम (Bilaspur Dam Accident) गए थे। कुछ लड़के डैम में नहा रहे थे, तभी एक लड़का अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान बच्चे को डूबते देखकर जरहाभाठा जतिया तालाब के पास रहने वाला धीरज रात्रे (20) डैम में कूद गया। उसने किसी तरह पीठ पर लाद कर बच्चे को बाहर निकाला, जिसके बाद खुद गहरे पानी में समा गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम (Bilaspur Dam Accident) मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पिकनिक मनाने गए लोगों के साथ हादसा

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कोटा थाना क्षेत्र के चचेई डैम में पिकनिक (Bilaspur Dam Accident) मनाने गए लोगों के साथ हादसा हुआ है। एक बच्चा पानी में डूबने लगा था, जिसे बचाने के प्रयास में एक युवक गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें 

 

चचेई डैम हादसा कहां हुआ?

यह हादसा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित चचेई डैम में हुआ।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

हादसा कैसे हुआ?

नहाने के दौरान बच्चा पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए युवक पानी में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने से वह भी डूब गया।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की पुष्टि हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।