Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, धान रोपाई करने जा रहे इतने महिलाओं की मौत, मची चीख पुकार /image: AI Generated
बिलासपुर। Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे है। यहां आए दिन अलग-अलग जिलों से रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गवां रहें है। इसी बीच के बिलासपुर से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, हिर्री थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हिर्री थाना क्षेत्र का मामला।
Bilaspur Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20 से ज्यादा मजदूर सवार होकर धान की रोपाई के लिए सकर्रा से मेंढ़पार जा रहे थे। तभी गांव के पास ही अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Chhattisgarh Road Accident)
Bilaspur Road Accident सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें