Baarish Me Bilaspur ka Ration kharab
बिलासपुर : Baarish Me Bilaspur ka Ration kharab : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई मूसलाधार बारिश और जलभराव का असर अब तक सामने आ रहा है। पानी उतरने के बाद जिले की सरकारी राशन दुकानों में भारी नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं। जलभराव के कारण हजारों क्विंटल खाद्यान्न पानी में भीगकर खराब हो गया है। शक्कर, नमक, चावल और अन्य आवश्यक राशन सामग्री के साथ कई सरकारी दस्तावेज भी बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं।
आपकों बता दें की जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की 50 से अधिक उचित मूल्य दुकानों को नुकसान पहुंचा है जिससे कई स्थानों पर राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई है। Bilaspur Waterlogging बैमा-नगोई, टिकरापारा और मस्तूरी क्षेत्र की दुकानों में सबसे अधिक नुकसान बताया जा रहा है। राशन दुकान संचालकों का कहना है कि उनकी कोई गलती नहीं थी फिर भी उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने शासन से मुआवजे की मांग की है प्रशासन ने प्रभावित दुकानों का सर्वे शुरू कर दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई तथा राहत उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।