Bilaspur Missing Student : न्यायधानी के इस यूनिवर्सिटी से अचानक गायब हुआ छात्र, इतने दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों ने SSP से लगाई मदद की गुहार

Ads

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 10:14 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 10:20 PM IST

Bilaspur Missing Student / Image Source : Screengrab

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर में फार्मेसी का छात्र 6 दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता।
  • छात्र रोहित कुमार यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
  • परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कर एसएसपी से मदद मांगी।

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक निजी विश्वविद्यालय में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा छात्र पिछले 6 दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता है। छात्र की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय के ही हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।

एसएसपी से लगाई मदद की गुहार

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। यहाँ रोहित कुमार एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि लापता छात्र हॉस्टल में रहता था और बीते 6 दिनों से वह गायब है। परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं परिजनों ने एसएसपी से इस मामले में मदद की गुहार लगाई है।

गुरु घासीदास से भी गायब हुआ था छात्र

गौरतलब है कि छात्र के लापता होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया था। लापता छात्र का नाम राहुल यादव था और वह फर्स्ट सेमेस्टर का स्टूडेंट था। राहुल तीन दिनों तक अपने किराये के घर वापस नहीं लौटा था और न ही वह अपने गृहग्राम गया था।

इन्हें भी पढ़ें:

 

लापता छात्र का नाम क्या है?

रोहित कुमार।

छात्र कहाँ से लापता हुआ है?

बिलासपुर के एक निजी विश्वविद्यालय के हॉस्टल से।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।