Bilaspur Air Service News: क्या बंद होगी बिलासपुर से हवाई सेवा? नए फैसलों से लगा झटका.. उड़ानों में कटौती के साथ बेस फेयर में भारी इजाफा, पढ़ें

Chhattisgarh Bilaspur Air Service News: बिलासपुर एयरलाइन उड़ानों में कटौती, बेस फेयर बढ़ा, नाइट लैंडिंग का फायदा नहीं, यात्रियों को परेशानी।

Bilaspur Air Service News: क्या बंद होगी बिलासपुर से हवाई सेवा? नए फैसलों से लगा झटका.. उड़ानों में कटौती के साथ बेस फेयर में भारी इजाफा, पढ़ें

Chhattisgarh Bilaspur Air Service News || Image- moca goi file

Modified Date: March 27, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: March 27, 2026 6:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर से उड़ानों में कटौती।
  • किराए में भारी इजाफा।
  • नाइट लैंडिंग का कोई फायदा नहीं।

बिलासपुर: एयरलाइन कंपनी अलायंस एयर के समर शेड्यूल से बिलासपुर के हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। नए शेड्यूल में न तो किसी नई उड़ान की सुविधा दी गई है और न ही नाइट लैंडिंग के बाद उम्मीद की गई देर रात या सुबह की उड़ानें शुरू हुई हैं। (Chhattisgarh Bilaspur Air Service News) इसके अलावा पुरानी उड़ानों में कटौती, उड़ानों के समय में बढ़ोतरी और बेस फेयर में भारी इजाफा हुआ है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

नाइट लैंडिंग का सफल परीक्षण फिर भी फायदा नहीं

बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का सफल परीक्षण होने के बाद उम्मीद थी कि अब यहां से नई उड़ानें मिलेंगी और महानगरों से सीधे जुड़ेगी। लेकिन नए शेड्यूल में प्रयागराज के लिए उड़ानों में कटौती की गई है और किसी नई उड़ान की घोषणा नहीं हुई। दिल्ली, प्रयागराज और कोलकाता के किराए दोगुने से ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं, जिससे यात्रियों के लिए हवाई सफर महंगा हो गया है।

इसके साथ ही अब सभी उड़ानों की कनेक्टिविटी अंबिकापुर से कर दी गई है, जिससे दिल्ली, कोलकाता और प्रयागराज जाने में ज्यादा समय लगेगा। बिलासपुर से चल रही जबलपुर और हैदराबाद की उड़ानें पूरी तरह बंद कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को रायपुर से उड़ान पकड़नी पड़ेगी। इससे यात्रियों की संख्या कम होने का खतरा बढ़ गया है।

कलेक्टर ने भी जताई चिंता

कम यात्रियों की वजह से सरकार के हवाई सेवा बंद करने की संभावना भी बढ़ सकती है। (Chhattisgarh Bilaspur Air Service News) प्रशासन भी मानता है कि बिलासपुर को हवाई सुविधाओं के विस्तार की जरूरत है, लेकिन विमानन कंपनी की मनमानी और बढ़ते किराए के कारण यात्रियों की संख्या घट रही है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस मुद्दे पर चिंता जताई है।

बिलासपुर के हवाई सेवा के लिए उम्मीदें अब टूटती नजर आ रही हैं। बढ़ते किराए और कम होती उड़ानों के बीच अब देखना होगा कि क्या प्रशासन और सरकार मिलकर बिलासपुर की एयर कनेक्टिविटी को बचा पाते हैं या यात्रियों को सिर्फ इंतजार ही करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

पालघर के ‘स्वयंभू बाबा’ पर बलात्कार का मामला दर्ज, खरात मामले के बाद पीड़िता ने जुटाया साहस

कानपुर की चार वर्षीय बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया ‘बुलडोजर’

अदालत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका खारिज की

उप्र सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती समझौते को रद्द किया

राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस

राजस्थान : सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown