छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों को मौका दे सकती है BJP, चिंतन शिविर में होगा मंथन
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों को मौका दे सकती है BJP! BJP can give chance to more and more new faces in the assembly elections 2021 in Chhattisgarh
रायपुर: छ्त्तीसगढ़ भाजपा लोकसभा चुनाव की तर्ज पर अगले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों को मौका दे सकती है। इस मुद्दे पर बस्तर में 31 अगस्त से होने जा रहे 3 दिवसीय चिंतन शिविर में विचार मंथन होगा।
Read More: 10 लाख रुपए दो वरना तुम्हारी बेटी…, रायपुर के कारोबारी को मिली फोन पर धमकी
भाजपा के ज्यादातर नेता और कार्यकर्ता भी इस बार विधानसभा चुनाव में नए लोगों को मौका देने के पक्ष में हैं। इसके पीछे उनका तर्क है कि 2018 के चुनाव में पार्टी ने कई हारे हुए पुराने लोगों को टिकट दिया था, इस वजह से प्रदेश में BJP 15 सीटों पर सिमट गई। अगर लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा में भी पुराने चेहरों को हटाकर नए लोगों को टिकट दिया जाता, तो शायद परिणाम इतना बुरा नहीं होता। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता खुलकर नहीं बोल पा रहे हैं।
Read More: मौसमी बीमारियों का प्रकोप, दो बच्चों की मौत, 6 से ज्यादा बच्चे बीमार
भाजपा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता चन्द्रशेखर साहू का कहना है कि अगर चिंतन शिविर में ये बात उठती है तो निश्चित रूप से विचार विमर्श होगा। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नए या पुराने किसी भी चेहरे को आजमा ले, छ्त्तीसगढ़ की जनता का उनसे मोह भंग हो गया है। उनका हश्र पिछले चुनाव से भी बदतर होगा।

Facebook


