गुजरात जैसे ही छत्तीसगढ़ में कटेगी भाजपा विधायकों की टिकट, सीएम के इस बयान पर भाजपा नेताओं का बड़ा पलटवार

Ads

cm bhupesh baghel on bjp leaders: सीएम का कहना है की भाजपा ने जैसे लोकसभा में सभी सांसदों की टिकट काट दी थी...उसी तरह विधानसभा में भी वो अपने विधायक और पूर्व विधायकों की टिकट काटने जा रही है।

  •  
  • Publish Date - January 13, 2023 / 05:48 PM IST,
    Updated On - January 13, 2023 / 05:58 PM IST

cm bhupesh baghel on bjp leaders:

रायपुर/जगदलपुर। भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे धरना, प्रदर्शन और आंदोलन पर तंज कसते हुए सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि ये सब अपनी टिकट बचाने के लिए कर रहे हैं। सीएम का कहना है की भाजपा ने जैसे लोकसभा में सभी सांसदों की टिकट काट दी थी…उसी तरह विधानसभा में भी वो अपने विधायक और पूर्व विधायकों की टिकट काटने जा रही है।

ये भी पढ़ें: लापरवाह डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ 81 लोग बर्खास्त, यहां की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

कांग्रेस नेताओं को चाहिए कि वो अपनी चिंता करे: सोनी

वहीं इस मामले में सांसद सुनील सोनी का कहना है कि कांग्रेस भाजपा के आंदोलन और प्रदर्शन से घबरा गई है। सांसद सोनी का कहना है की सीएम और कांग्रेस नेताओं को चाहिए कि वो अपनी चिंता करे…क्योंकि जनता उनको इस चुनाव में सबक सिखाने वाली है। भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में है…और विधानसभा चुनाव जीत रही है।

ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, आज से लागू हो गई पुरानी पेंशन योजना, यहां की सरकार ने वादे पर लगाई मुहर

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के बीच राजनीतिक बयान बाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के सभी वर्तमान विधायकों के टिकट आलाकमान द्वारा काटे जाने का बयान दिया, मुख्यमंत्री ने कहा गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव की तर्ज पर भाजपा छत्तीसगढ़ में भी वर्तमान विधायकों के टिकट काटेगी। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने यही किया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है कि उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अपनी पार्टी की चिंता करें, बैठकों में सीएम खुद डांटते हैं, यही हाल केबिनेट के अन्य मंत्रियों का है।