CG ED Raid : रेड के दौरान ED टीम के साथ किया ऐसा काम! इतने लोगों पर FIR दर्ज, राजस्व मंत्री बोले- नहीं बख्शा जाएगा घोटाले के दोषियों को

Ads

CG ED Raid : रेड के दौरान ED टीम के साथ किया ऐसा काम! इतने लोगों पर FIR दर्ज, राजस्व मंत्री बोले- नहीं बख्शा जाएगा घोटाले के दोषियों को

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 06:17 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 06:26 PM IST

CG ED Raid/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अभनपुर में ED रेड के दौरान अधिकारियों से धक्का-मुक्की
  • सत्यनारायण गांधी और जय प्रकाश गांधी पर FIR दर्ज
  • भारतमाला परियोजना घोटाले में जांच तेज, और नाम सामने आने की संभावना

रायपुरCG ED Raid : राजधानी में भारतमाला परियोजना से जुड़े जमीन घोटाला मामले में करवाई करने गई ED (CG ED Raid) की टीम पर धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है, अभनपुर में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के घर छापेमारी के दौरान कार्रवाई को बाधित करने की नियत से ईडी के अधिकारियों पर हमला किया गया।

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम जब गोपाल गांधी के ठिकाने पर जांच कर रही थी, उसी दौरान उनके पिता सत्यनारायण गांधी और भाई जय प्रकाश गांधी ने कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों (CG ED Raid) को रोकने की कोशिश की। इस दौरान ईडी के डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार सिंह के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप है।

इस मामले में ED अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है (CG ED Raid) । फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

राजस्व मंत्री का बड़ा बयान

वहीं अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है, मंत्री ने कहा कि, भारतमाला परियोजना घोटाले (CG ED Raid) में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह बड़ा अधिकारी हो या नेता, सभी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा जांच अभी जारी है और आगे और नाम सामने आ सकते हैं। ऐसे मामलों में सरकार समझौता नहीं करेगी।

 

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

Results

 

ये भी पढ़ें

यह मामला कहां का है?

यह मामला रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र का है।

ED टीम वहां क्यों गई थी?

ED भारतमाला परियोजना से जुड़े जमीन घोटाले की जांच के लिए छापेमारी कर रही थी।

किन लोगों पर FIR दर्ज हुई है?

सत्यनारायण गांधी और जय प्रकाश गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरोप क्या हैं?

शासकीय कार्य में बाधा डालने और ED अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप है।

आगे क्या कार्रवाई होगी?

पुलिस जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।