पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई रेंज के आईजी, अजय कुमार यादव को मिली रायपुर की जिम्मेदारी
Cg Govt issued Transfer order of 7 IPS officers List
रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने प्रदेश के 7 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिया है।
Read More : मंडप पर मंत्र पढ़ रहे पंडित जी भी हो गए हैरान, जब दूल्हा-दुल्हन करने लगे ऐसी हरकत
जारी आदेश के मुताबिक अजय कुमार यादव को इंटेलिजेंस विभाग में आईजी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ रायपुर रेंज आईजी की भी जिम्मेदारी मिली है। वहीं आनंद छाबड़ा दुर्ग रेंज और बीएन मीणा को बिलासपुर रेंज भेजा गया है।
Read More : साल के आखिरी महीने में विवाह के लिए बन रहे ये शुभ मुहूर्त, यहां जानें सही तारीख और नक्षत्र योग
वहीं डीएम अवस्थी को DG ACB, EOW, रतन लाल डांगी को डायरेक्टर पुलिस अकादमी चन्द्रखुरी बनाया गया है। इसके साथ ही शेख आरिफ हुसैन को महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा का प्रभारी आईजी बनाया गया है। राम गोपाल गर्ग सरगुजा रेंज के प्रभारी IG बनाया गया है।
Read More : पुरुषों में दिख रहे ऐसे लक्षण तो हो जाएं सावधान, इस बीमारी के हो सकते हैं शिकार


Facebook


