Janjgir Fake Theft Exposed: लाखों रूपये की उठाईगिरी निकली फर्जी, कारोबारी ने इसलिए रची थी झूठी कहानी, पुलिस ने किया खुलासा

Janjgir Fake Theft Exposed: अकलतरा पुलिस ने 3 लाख 15 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले का खुलासा किया है. जांच में घटना झूठी निकली है.

Janjgir Fake Theft Exposed: लाखों रूपये की उठाईगिरी निकली फर्जी, कारोबारी ने इसलिए रची थी झूठी कहानी, पुलिस ने किया खुलासा

Janjgir Fake Theft Exposed /Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 7, 2026 / 09:06 am IST
Published Date: June 7, 2026 9:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने 3.15 लाख रुपये की कथित उठाईगिरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया
  • किराना व्यवसायी चिराग अग्रवाल ने खुद रकम घर में रखकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी
  • CCTV फुटेज और पुलिस पूछताछ में सच्चाई सामने आई, उधारी के दबाव में कारोबारी ने कहानी गढ़ी थी

Janjgir Fake Theft Exposed: जांजगीर-चांपा की अकलतरा पुलिस ने 3 लाख 15 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले का खुलासा किया है. जांच में उठाईगिरी की घटना झूठी निकली है. तरौद गांव के व्यवसायी चिराग अग्रवाल ने अकलतरा थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराया था. CCTV की जांच में यह राज खुला है. व्यवसायी का मार्केट में उधारी थी और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर रकम को खुद रखा था. इस तरह अकलतरा पुलिस ने 24 घंटे में मामले का खुलासा किया है.

दरअसल, तरौद गांव का किराना व्यवसायी चिराग अग्रवाल (Janjgir Fake Theft Exposed) अकलतरा आया था और यहां से धान की रकम 3 लाख 15 हजार रुपये लिया, फिर स्कूटी की डिक्की में रखकर निकला. बाद में उसने अकलतरा थाना पहुंचकर उठाईगिरी की रिपोर्ट दर्ज कराया था. पुलिस ने जांच शुरू की तो CCTV की जांच में मामला सस्पेक्ट नजर आया. फिर व्यवसायी से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया, मार्केट में उसकी उधारी बहुत है और उसने रकम को घर में रखकर उठाईगिरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दिया था. हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया.

इन्हें भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.