UP Crime News: लड़के ने सेक्स के लिए किया मजबूर, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी, युवती ने किया विरोध तो दे दी ये खौफनाक सजा
लड़के ने सेक्स के लिए किया मजबूर, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी, Girl Murdered for Refusing Sex in Basti, Read
बस्तीः Girl Murdered for Refusing Sex उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की एक युवक ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। युवक पर छात्रा से पहले भी छेड़छाड़ करने का आरोप था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार को कलवारी थाना क्षेत्र के बैरादी अहतमाली माईपुर गांव में हुई, जब 18 वर्षीय छात्रा अपने घर के बरामदे में सो रही थी तभी आरोपी ने उस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि लड़की को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। UP Crime News
Girl Murdered for Refusing Sex अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, हालांकि परिवार के सदस्य एक युवक पर संदेह जता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम को मामले की जांच में लगाया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। छात्रा की मां ने गांव के निवासी 22 वर्षीय मनदीप पासवान पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके पति पंजाब में काम करते हैं, जबकि वह अपनी बेटी और बेटे के साथ गांव में रहती हैं।
शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया मजबूर (UP Crime News)
महिला ने आरोप लगाया कि 19 दिसंबर 2025 को मनदीप पासवान ने उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से उनकी बेटी का एक अश्लील वीडियो बनाया। आरोपी ने उनकी बेटी पर शादी के लिए दबाव भी डाला। इस घटना के संबंध में कलवारी थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। छात्रा की मां ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और न्याय की मांग की।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Donald Trump on War: लम्बा चलेगा ईरान और इजरायल का युद्ध!.. होगी बड़े पैमाने पर बेगुनाहों की मौत!.. डोनाल्ड ट्रम्प के बयान से मची खलबली
- Municipal Workers Protest : त्योहार से ठीक पहले कर्मचारियों का फूटा गुस्सा! अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर उठाया ये बड़ा कदम, प्रशासन के उड़े होश
- Gwalior Crime News : “सिगरेट नहीं है…” बस इतना कहना पड़ा भारी! किशोर को गोली मार कर फरार हुआ आरोपी जब कट्टे के साथ लौटा फिर जो हुआ…

Facebook


