Chhattisgarh Holi Violence: छत्तीसगढ़ में होली पर बवाल! घर में घुसकर लगाई आग, कई गाड़ियां और डीजे सेट राख, इस वजह से जमकर मचाया उत्पात

Chhattisgarh Holi Violence: छत्तीसगढ़ में होली पर बवाल! घर में घुसकर लगाई आग, कई गाड़ियां और डीजे सेट राख, इस वजह से जमकर मचाया उत्पात

Chhattisgarh Holi Violence: छत्तीसगढ़ में होली पर बवाल! घर में घुसकर लगाई आग, कई गाड़ियां और डीजे सेट राख, इस वजह से जमकर मचाया उत्पात

Chhattisgarh Holi Violence/Image Source: Symbolic

Modified Date: March 4, 2026 / 08:46 pm IST
Published Date: March 4, 2026 8:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में होली पर बवाल
  • बिलासपुर में ई-रिक्शा फूंकी
  • सक्ती में रंजिश में घर जलाया

Chhattisgarh Holi Violence: होली के हुड़दंग के बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सक्ती जिलों से हिंसा और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नशे में धुत युवकों ने खड़ी ई-रिक्शा में लगाई आग (Bilaspur Holi Violence)

Chhattisgarh Holi Violence: बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर में होली के दौरान कुछ युवकों ने उत्पात मचाते हुए एक खड़ी ई-रिक्शा में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे में धुत थे। आग लगने से ई-रिक्शा पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

पुरानी रंजिश में खौफनाक बदला, घर में लगाई आग (Sakti Crime News)

Chhattisgarh Holi Violence: सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखापाली गांव में पुरानी रंजिश के चलते हिंसक वारदात सामने आई है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। आगजनी में ट्रैक्टर, पिकअप वाहन, तीन बाइक और डीजे सेट जलकर खाक हो गए। घटना के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि शादी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो होली के दिन हिंसा में बदल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एडिशनल एसपी समेत भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।