कांकेर: छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन ने 17 जोड़ों का कराया विवाह, 19 साल से करवा रहे गरीब तबके के युवक युवतियों की शादी

Ads

कांकेर: छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन ने 17 जोड़ों का कराया विवाह! Chhattisgarh Muslim organization got 17 couples married

  •  
  • Publish Date - May 19, 2022 / 08:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

कांकेर: 17 couples married शहर में आज छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन ने सामूहिक विवाह का आयोजन किया, इस दौरान संगठन ने 17 जोड़ा की शादी करवाया। शादी मेमन जमात खाने से बारात निकली और होटल ग्रीन पाम में सामूहिक विवाह का कार्य सम्पन्न हुआ।

Read More; ”एन एच गोयल वर्ल्ड स्कूल” के बच्चों ने रचा कीर्तिमान, सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा 

17 couples married मिली जानकारी के अनुसार 19 साल से छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन हर वर्ष गरीब तबके के युवक युवतियों का विवाह बड़ी धूमधाम से करते आ रहा है। विवाह के साथ साथ छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन वैवाहिक जोड़ों को घरेलू सामान भी उपहार स्वरूप देते आ रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ ही नही बल्कि उड़ीसा और अन्य राज्यो के लोग भी सम्मिलित होते है। इस निकाह का पूरा खर्च समाज के ही लोग वहन करते हैं।

Read More: ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग या फव्वारा? कोर्ट ​कमिश्नर की रिपोर्ट में कई अहम खुलासे! जानिए उन्होंने क्या कहा

छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन के अध्यक्ष जुनैद मेमन ने बताया की 3 दिन शादी में लोगो के रुकने से लेकर सभी चीजों की व्यवस्था की जाती है। 2004 से ये आयोजन हो रहा है, हर साल 20 कभी 25 जोड़ों का विवाह करवाया जाता है।

Read More: ‘अपने जीवन के सबसे खुशनुमा चरण में हूं, इसलिए…’ खराब फॉर्म को लेकर विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा