Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक साथ कई पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला, कईयों को भेजा गया बस्तर, यहां देखें पूरी सूची

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक साथ कई पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला, कईयों को भेजा गया बस्तर, Chhattisgarh Police Transfer List

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक साथ कई पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला, कईयों को भेजा गया बस्तर, यहां देखें पूरी सूची
Modified Date: July 8, 2026 / 10:53 pm IST
Published Date: July 8, 2026 10:46 pm IST

रायपुर। Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राज्य में पुलिस व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को बस्तर संभाग से मैदानी जिलों में पदस्थ किया गया है, जबकि लंबे समय से मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ कुछ निरीक्षकों को बस्तर संभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Chhattisgarh Police Transfer: जारी तबादला सूची के अनुसार, पुलिस विभाग ने प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है। तबादलों के माध्यम से बस्तर और मैदानी क्षेत्रों के बीच अधिकारियों की अदला-बदली की गई है।

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस तबादला सूची के जरिए विभिन्न जिलों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है। पुलिस विभाग में एक साथ 64 निरीक्षकों के तबादले को इस वर्ष का महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

 

 

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।