छत्तीसगढ़ में 109 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Ads

छत्तीसगढ़ में 109 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - August 6, 2021 / 10:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

रायपुर, छह अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 109 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,02,958 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 60 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमित तीन मरीजों की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 109 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 13, दुर्ग से चार, बालोद से दो, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से चार, महासमुंद से चार, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से पांच, कोरबा से चार, जांजगीर चांपा से 10, सरगुजा से पांच, कोरिया से छह, बलरामपुर से चार, जशपुर से 11, बस्तर से 10, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से आठ, कांकेर से छह, नारायणपुर से चार, बीजापुर से एक और अन्य राज्य से एक मामला शामिल है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,02,958 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,87,642 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि राज्य में 1780 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,536 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,766 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3139 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव शफीक