CG Naxal News: नक्सली संगठन का कुरियर बॉय गिरफ्तार, बड़े माओवादियों से था संपर्क, कुछ दिन पहले 2 लाख रुपए लेकर पहुंचा था रायपुर
CG Naxal News: नक्सली संगठन का कुरियर बॉय गिरफ्तार, बड़े माओवादियों से था संपर्क, कुछ दिन पहले 2 लाख रुपए लेकर पहुंचा था रायपुर
CG Naxal News
मोहला-मानपुर: CG Naxal News नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आए दिन जवानों ने लाल आतंक को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सलियों के कुरियर बॉय को दबोचा है। कुरियर बॉय नक्सलियों को हर जानकारी देता था।
CG Naxal News जानकारी के अनुसार, मामला मोहला—मानपुर का है। बताया जा रहा है कि कुरियर बॉय शहरी नेटवर्क के लिए काम करता था और नक्सलियों को हर जानकारी देता था। साथ ही बड़े नक्सलियों के भी संपर्क में था। कुछ ही दिन पहले कुरियर बॉय ने 2 लाख रुपए रायपुर पहुंचाया था।
फिलहाल पुलिस ने कुरियर बॉय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि कुरियर बॉय पुलिस के सामने कई राज खोल सकते हैं। जिसके आधार पर फिर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Facebook


