रायपुरः छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन आज से बस्तर दौरे पर हैं। उन्होंने नक्सलियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी नक्सली खराब और गलत नहीं होते हैं। कई लोग नक्सलियों के नाम से अपनी दुकान चलाते है। डर की बात नहीं है, वह भी व्यक्ति हैं हम भी व्यक्ति हैं। बस्तर के बड़े हिस्से में नक्सलवाद शांत हो चुका है। राज्यसभा के इस बयान से प्रदेश की सियासत गरमा गई है।
Read More : यात्रीगण क़ृपया ध्यान दें! रेलवे ने रद्द की 20 ट्रेनें, 10 के रूट किए डायवर्ट, जानें वजह
राज्यसभा सांसद के इस बयान को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों वाला बयान सोची समझी साजिश है। आगामी चुनाव में फायदा उठाने के लिए उन्होंने ऐसा बयान दिया होगा। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को लेकर सरकार की ठोस रणनीति नहीं है। आज जन अदालत लगाकर हत्या की जा रही है। राज्यसभा सदस्य के इस बयान अर्थ संरक्षण देना है।
Read More : ‘वो बेटी को खेत में ले गया, कपड़े उतारे और…, परिजन ने सुनाई खौफनाक दास्तां, सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह