Bhilai Sex Racket: एक क्लिक में ऐसे मिलती थीं सुंदर लड़कियां…. छत्तीसगढ़ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! किराए के मकान में पहुंचे अफसर तो नजारा देख उड़े होश, ऐसे खुला राज

Ads

Bhilai Sex Racket: एक क्लिक में ऐसे मिलती थीं सुंदर लड़कियां.... छत्तीसगढ़ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! किराए के मकान में पहुंचे अफसर तो नजारा देख उड़े होश, ऐसे खुला राज

  • Reported By: Komal Dhanesar

    ,
  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 09:29 AM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 09:37 AM IST

Bhilai Sex Racket/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
  • सोशल मीडिया से होती थी डील
  • रैकेट संचालिका गिरफ्तार

भिलाई: Bhilai Sex Racket Bust News:  भिलाई की पॉश कॉलोनी नेहरू नगर स्थित विद्याविहार कॉलोनी के एक मकान में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली एक महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है जबकि आठ युवतियों को वहां से बरामद किया गया है।

पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़!  (Bhilai Sex Racket Bust)

Bhilai Sex Racket Bust News:  जानकारी के मुताबिक मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी कि इस मकान में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरी योजना के तहत एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर वहां भेजा। जैसे ही ग्राहक की डील सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला से हुई, पॉइंटर ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में IUCAW की डीएसपी भारती मरकाम, रक्षा टीम, स्मृति नगर चौकी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम की अहम भूमिका रही।

बुटीक की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted In Bhilai)

Bhilai Sex Racket Bust News:  सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह सुपेला क्षेत्र में बुटीक चलाती है और उसी की आड़ में यह सेक्स रैकेट संचालित कर रही थी। वह ग्राहकों को सोशल मीडिया के जरिए युवतियों की फोटो दिखाकर उनसे डील तय करती थी। पुलिस जांच के दौरान उसके मोबाइल में इन आठ युवतियों के अलावा अन्य कई लड़कियों के फोटो और नंबर भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि जिस मकान में यह रैकेट चल रहा था, उसे आरोपी महिला ने किराए पर लिया हुआ था। यहां उसने छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल से भी युवतियों को बुलाकर रखा हुआ था और उनके जरिए देह व्यापार कराया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से 12 मोबाइल फोन, 5500 रुपये नकद और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद की गई आठ युवतियों से पूछताछ के बाद उन्हें वापस भेज दिया है, जबकि रैकेट की संचालक महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें

"Bhilai Sex Racket Bust News" क्या है?

"Bhilai Sex Racket Bust News" के अनुसार भिलाई के नेहरू नगर स्थित एक मकान में पुलिस ने छापा मारकर लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में एक महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया।

Nehru Nagar Bhilai Police Raid" में कितनी युवतियां मिलीं?

"Nehru Nagar Bhilai Police Raid" के दौरान पुलिस ने मौके से आठ युवतियों को बरामद किया, जिन्हें बाद में पूछताछ के बाद सुरक्षित वापस भेज दिया गया।

"Bhilai Prostitution Racket Case" में पुलिस को क्या बरामद हुआ?

"Bhilai Prostitution Racket Case" में पुलिस को 12 मोबाइल फोन, 5500 रुपये नकद और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है।