Chhattisgarh Crime News : नाबालिग के साथ हैवानियत की सारी हदें पार! आरोपी की धमकी ने दबा रखी थी सच्चाई, बच्ची की तबीयत बिगड़ते ही खुला पूरा राज

Ads

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 13 वर्षीय छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर एक गंभीर मामला सामने आया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

  • Reported By: Sharad Agrawal

    ,
  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 06:50 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 06:50 PM IST

Chhattisgarh Crime News / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • कक्षा 8वीं की छात्रा की जांच में गर्भवती होने का पता चला।
  • शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : Chhattisgarh Crime News  छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िले के मरवाही थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरे मामले की सूचना पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Gaurela-Pendra-Marwahi बहला-फुसलाकर बनाए शारीरिक संबंध

मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली पीड़िता को आरोपी मंगल सिंह यादव ने बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने नाबालिग को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। धमकी के कारण छात्रा लंबे समय तक चुप रही। हालांकि, जब उसकी तबीयत बिगड़ी और जांच में गर्भवती होने का पता चला, तब मामला सामने आया।

Rape Case News पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह यादव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), एट्रोसिटी एक्ट (SC/ST Act) और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है और स्थानीय लोग आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

 

मामला कैसे सामने आया?

छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद जांच में गर्भवती होने का पता चला।

आरोपी पर कौन-कौन से कानून लगे हैं?

पॉक्सो एक्ट, एट्रोसिटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराएँ लगाई गई हैं।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।