Reported By: Farooq Memon
,Israel Job Vacancies News/Image Credit: AI
Israel Job Vacancies News: गरियाबंद: विदेशों में नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इजराइल में ‘होम बेस्ड केयर गिवर’ के 3,500 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवार को रहने और खाने की सुविधा भी मिलेगी और साथ ही प्रति माह लगभग 2 लाख रुपए वेतन के रूप में मिलेंगे। जिला जनसंपर्क की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई है, जिसमे भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गरियाबंद के अनुसार यह भर्ती नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) के माध्यम से की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से दो वर्ष के अनुबंध पर होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकेगा।
इजरायल में नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन के अलावा आवास, भोजन और चिकित्सा बीमा जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। (Israel Job Vacancies News) इसके अतिरिक्त 9 दिन का राष्ट्रीय अवकाश, 16 दिन का वार्षिक अवकाश तथा सप्ताह में छह दिन कार्य करने की व्यवस्था रहेगी।
Israel Job Vacancies News: भर्ती के लिए आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। उम्मीदवार का न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना तथा इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया होना अनिवार्य है। साथ ही कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए।
अभ्यर्थी शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। उसकी लंबाई 1.5 मीटर तथा वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना आवश्यक है। (Israel Job Vacancies News) पूर्व में इजराइल में कार्य कर चुके व्यक्ति इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
जारी आदेश के अनुसार, मान्यता प्राप्त संस्थान से 990 घंटे की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग सहित केयर गिविंग प्रमाणपत्र अनिवार्य है। इसके अलावा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA), एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी अथवा नर्स असिस्टेंट की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
Israel Job Vacancies News: भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस क्लियरेंस तथा इजराइली नियोक्ता द्वारा वीडियो इंटरव्यू के माध्यम से अंतिम चयन किया जाएगा। (Israel Job Vacancies News) इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही युवाओं से भर्ती के नाम पर सक्रिय दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील भी की गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-