Action against clinic and illegal patholeb on 24 quack doctors
जांजगीर चांपा। जिले में झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक और अवैध पैथोलेब के खिलाफ प्रशासन के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में 24 झोलाछाप डॉक्टर, पैथोलैब के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वहीं इसमें 4 लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
प्रशासन की टीम ने पामगढ़ ब्लॉक में 16, नवागढ़ ब्लॉक में 3, बलौदा ब्लॉक में 1 और अकलतरा ब्लॉक में 1 के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें पामगढ़ थाने में 1, बलौदा थाने में 1, अकलतरा थाने में 1 और नवागढ़ थाने में 1 एफआईआर दर्ज कराई गई है। फिलहाल, चारों क्लिनिक संचालकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आपको बता दें, जिले में बड़ी संख्या में झोलाछाप डॉक्टरों की क्लिनिक है और प्रशासन की सख्ती के बाद हड़कम्प है. क्लिनिक सील करने के साथ ही अब एफआईआर दर्ज कराने की बड़ी कार्रवाई की गई है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें