Girlfriend Boyfriend Live Romance Video: वैलेंटाइन वीक में बीच सड़क पर ही शुरू हो गए गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, आने-जाने वालों ने लाइव देखा रोमांस का नजारा, छत्तीसगढ़ से वायरल हुआ वीडियो

Ads

Girlfriend Boyfriend Live Romance Video: वैलेंटाइन वीक में बीच सड़क पर ही शुरू हो गए गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, आने-जाने वालों ने लाइव देखा रोमांस का नजारा, छत्तीसगढ़ से वायरल हुआ वीडियो

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 02:03 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 02:04 PM IST

Girlfriend Boyfriend Live Romance Video: वैलेंटाइन वीक में बीच सड़क पर ही शुरू हो गए गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, आने-जाने वालों ने लाइव देखा रोमांस का नजारा / Image: Viral Video

HIGHLIGHTS
  • युवक अपनी पल्सर बाइक की टंकी पर प्रेमिका को बैठाकर रोमांस करते हुए गाड़ी चला रहा है
  • यह वीडियो छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का है
  • युवक एक हाथ से बाइक चला रहा है और युवती उससे लिपटकर बैठी है

कांकेर: Girlfriend Boyfriend Live Romance Video वैलेंटाइन वीक यानि प्रेमी-प्रेमिकाओं का त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। पहले दो दिन कपल्स ने रोज डे और प्रपोज डे मनाया और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड किया। वहीं, आज चॉकलेट डे मनाया जा रहा है, जिसमें कपल एक दूसरे को चॉकलेट देकर प्यार का इजहार करेंगे। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपल बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

बाइक पर गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस

Girlfriend Boyfriend Live Romance Video सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक अपनी पल्सर बाइक की टैंक पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर रोमांस कर रहा है। आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि इस दौरान युवक बाइक चला रहा है और गर्लफ्रेंड उससे लिपटकर बैठी हुई है। वीडियो छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का है, जो कि बाइक के नंबर प्लेट से स्पष्ट समझ आ रहा है।

पहले भी वायरल हो चुके हैं ऐसे वीडियो

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार नहीं है जब बाइक पर युवक-युवती रोमांस करते हुए नजर आए हैं। इससे पहले भिलाई और जशपुर से भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कपल्स पर कार्रवाई भी की है। वहीं, कांकेर से वायरल हो रहे वीडियो पर सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट आ रहे हैं।

वैलेंटाइन वीक 2026 लिस्ट

तारीख दिन का नाम महत्व (Significance)
7 फरवरी (शनिवार) रोज डे (Rose Day) प्यार की शुरुआत फूलों की खुशबू के साथ। लाल गुलाब प्यार के लिए और पीला दोस्ती के लिए दिया जाता है।
8 फरवरी (रविवार) प्रपोज डे (Propose Day) अपने दिल की बात कहने का सबसे खास दिन। लोग अपने क्रश या पार्टनर को प्रपोज करते हैं।
9 फरवरी (सोमवार) चॉकलेट डे (Chocolate Day) आज का दिन है, रिश्तों में चॉकलेट जैसी मिठास घोलने का। पार्टनर को उनकी पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट करें।
10 फरवरी (मंगलवार) टेडी डे (Teddy Day) अपने पार्टनर को एक प्यारा सा सॉफ्ट टॉय (Teddy) देकर अपनापन और केयर जताने का दिन।
11 फरवरी (बुधवार) प्रॉमिस डे (Promise Day) यह दिन वादों का है। एक-दूसरे का साथ निभाने और वफादार रहने का वादा करने का दिन।
12 फरवरी (गुरुवार) हग डे (Hug Day) एक जादू की झप्पी का दिन। गले लगकर अपनी भावनाओं और सुरक्षा का अहसास कराने का दिन।
13 फरवरी (शुक्रवार) किस डे (Kiss Day) प्यार और नजदीकी को जताने का दिन। यह रिश्ता और अधिक गहरा बनाने का प्रतीक है।
14 फरवरी (शनिवार) वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) प्यार का महाकुंभ! पूरे हफ्ते का जश्न आज के दिन एक साथ मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें

क्या इस तरह बाइक चलाना कानूनी अपराध है?

हाँ, यातायात नियमों के तहत इसे 'खतरनाक ड्राइविंग' (Dangerous Driving) माना जाता है, जिसमें भारी जुर्माना और जेल तक हो सकती है।

क्या कांकेर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई की है?

वीडियो वायरल होने के बाद आमतौर पर पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर ई-चालान काटती है या आरोपी को हिरासत में लेती है। फिलहाल जांच जारी है।

इससे पहले भिलाई और जशपुर के मामलों में क्या हुआ था?

उन मामलों में पुलिस ने गाड़ी ज़ब्त की थी और युवक-युवती को थाने ले जाकर सख्त हिदायत और जुर्माना लगाया था।

चॉकलेट डे पर यह वीडियो क्यों वायरल हो रहा है?

चूंकि आज 9 फरवरी (चॉकलेट डे) है, इसलिए लोग इस वीडियो को 'वैलेंटाइन वीक के साइड इफेक्ट्स' के तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

बाइक की टंकी पर बैठना कितना खतरनाक है?

टंकी पर बैठने से हैंडल का संतुलन बिगड़ सकता है और अचानक ब्रेक लगाने पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं।