Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, एक साथ 7 मौतों से मचा हड़कंप, गुस्साए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, सड़क पर किया चक्काजाम

Ads

Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, एक साथ 7 मौतों से मचा हड़कंप, गुस्साए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, सड़क पर किया चक्काजाम

  •  
  • Publish Date - August 14, 2026 / 10:36 AM IST,
    Updated On - August 14, 2026 / 10:37 AM IST

Kawardha Accident News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • कवर्धा में हादसा
  • 7 मवेशियों की मौत
  • ग्रामीणों का चक्काजाम

कवर्धा: Kawardha Accident News छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक साथ सात मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए ग्रामीणों सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जिससे दोनों ओर से लंबी लाइन लग गई।

Kawardha Accident News मिली जानकारी के अनुसार, घटना कवर्धा राजनांदगांव रोड पर हुई है। जहां एक अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। जिससे 7 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। इधर घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे और सड़क जाम कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन ग्रामीण वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस लगातार ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं और माहौल को नियं​त्रित करने की कोशिश में है।​ फिलहाल इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

कवर्धा राजनांदगांव रोड पर।

कितने मवेशियों की मौत हुई?

7 मवेशियों की।

ग्रामीणों ने क्या किया?

सड़क पर चक्काजाम कर दिया और कार्रवाई की मांग की।