Kawardha Road Accident: छत्तीसगढ़ में यहां चावल से भरे ट्रक ने परिवार को रौंदा, एक पल में चली गई इतने लोगों की जान, मंजर देख दहल उठेगा दिल

Ads

Kawardha Road Accident: छत्तीसगढ़ में यहां चावल से भरे ट्रक ने परिवार को रौंदा, एक पल में चली गई इतने लोगों की जान, मंजर देख दहल उठेगा दिल

Kawardha Road Accident,Photo Credit: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • जिले में ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर मौत
  • हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
  • घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Kawardha Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, प्रदेश में आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। इसी बीच कवर्धा में भीषण एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है, यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट (Kawardha Road Accident) में लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक ने परिवार को रौंदा

जानकारी के अनुसार, मृतकों में कृष्णा आदिले और उनके पत्नी की नाम कीर्ति आदिले है, जो घोरपेंड्री गांव से वापस अपने गांव सारंगपुर लौट रहे थे। तभी कुंडा थाना क्षेत्र के बसनी गांव के पास चावल से भरे ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट (Kawardha Road Accident) में लिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

हादसे (Kawardha Road Accident) के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है जिसके चलते ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और नाराज ग्रामीणों को समझाइश दी गई। बताया जा रहा है कि पीडीएस चावल सप्लाई करने जा रहा था ट्रक, मामला कुंडा थाना क्षेत्र के बसनी गांव की है। आपको बता दें कि जिले में बीते 4 दिनों में सड़क हादसे में अब तक 8 मौत हो चुकी है जो चिंता का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

कवर्धा सड़क हादसा कहाँ हुआ?

यह हादसा Kabirdham जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बसनी गांव के पास हुआ।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान क्या है?

मृतकों की पहचान कृष्णा आदिले और उनकी पत्नी कीर्ति आदिले के रूप में हुई है।

हादसे में बच्चे सुरक्षित हैं या नहीं?

हादसे में परिवार के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने क्या किया?

घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।