9 साल की मासूम को उठाकर ले गया तेंदुआ, जंगल में मिले बच्ची के शरीर के कई अंग
9 साल की मासूम को उठाकर ले गया तेंदुआ! Leopard took away a 9-year-old Girl, many parts of the body found in the forest
गरियाबंद: जिले के बमनी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 साल की बच्ची को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। करीब डेढ़ सौ जवानों की खोजबीन के बाद जंगल में बच्ची के शरीर के कई अंग मिले हैं। यहां तेंदुए के आने-जाने के निशान भी मिले हैं।
दरअसल ये बच्ची 17 अगस्त की शाम लापता हुई थी। पिता ने काफी खोजबीन की लेकिन जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस समेत अधिकारी भी हरकत में आए। बच्ची की तलाश में सौ से ज्य़ादा जवानों को जंगल में उतारा गया।
काफी खोजबीन के बाद एक पेड़ के नीचे बच्ची के कपड़े और शरीर के अंग यहां-वहां पड़े मिले। इस घटना से गांव में मातम छा गया है, तेंदुए को लेकर लोग खौफ में हैं। वन विभाग मृतक बच्ची के परिजनों को 25 हजार रुपए की तत्कालिक सहायता दी है। अब भी बच्ची के शरीर के कई अंग नहीं मिले हैं, जिसको लेकर कल खोजबीन की जाएगी।
Read More: सदन में ‘धक्कामुक्की’…सड़क पर धरना! सीएम बघेल बोले- ये छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान

Facebook


