Mahasamund Crime News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पकड़ाया करोड़ों का सोना, गुप्त चेंबर देख पुलिस के उड़े होश…. कीमत जान यकीन नहीं कर पाएंगे आप

Ads

Mahasamund Crime News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पकड़ाया करोड़ों का सोना, गुप्त चेंबर देख पुलिस के उड़े होश.... कीमत जान यकीन नहीं कर पाएंगे आप

  • Reported By: keshav Kumar

    ,
  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 06:39 AM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 07:17 AM IST

Mahasamund Crime News/Image Credit: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने चेकिंग के दौरान 9 करोड़ 17 लाख रुपये से ज्यादा की गोल्ड ज्वैलरी जब्त की
  • कार में बनाए गए गुप्त चेंबर से 7 किलो 512 ग्राम सोना बरामद हुआ
  • मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है, जांच जारी है

 

Mahasamund Crime News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में सिंघोड़ा पुलिस की टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है, टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 करोड़ 27 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सोने के आभूषण और एक लग्जरी कार जब्त की है। कार में बनाए गए गुप्त चेंबर से 7 किलो 512 ग्राम से ज्यादा सोना बरामद हुआ है।

मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है। एनएच-353 के रेहटीखोल चेक पोस्ट पर पुलिस उड़ीसा की ओर से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गुजरात नंबर की वोक्सवैगन वर्टस कार को रोककर तलाशी (Mahasamund Crime News) ली गई। कार में सवार तीन युवक गुजरात के राजकोट के रहने वाले बताए गए।

गुप्त चेंबर देख पुलिस के उड़े होश

जांच के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे बने गुप्त चेंबर और पीठू बैग से 6 प्लास्टिक बॉक्स में रखे सोने के जेवर (Mahasamund Crime News) बरामद हुए। बरामद सोने का वजन 7512.488 ग्राम है, जिसकी कीमत 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार 220 रुपये आंकी गई है। वहीं कार समेत कुल जब्ती 9 करोड़ 27 लाख 84 हजार 220 रुपये की बताई गई है। दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत पूरी संपत्ति जब्त कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में सोना कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

ये भी पढ़ें :

महासमुंद में कितने करोड़ का सोना जब्त हुआ?

महासमुंद के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 9 करोड़ 17 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का सोना जब्त किया है।

पुलिस ने सोना कहां से बरामद किया?

सोना लग्जरी कार की पिछली सीट के नीचे बने गुप्त चेंबर और पीठू बैग से बरामद हुआ।

जब्त किए गए सोने का वजन कितना है?

बरामद सोने का कुल वजन 7512.488 ग्राम यानी करीब 7.5 किलो बताया गया है।

कार में सवार लोग कहां के रहने वाले थे?

कार में सवार तीनों युवक गुजरात के राजकोट के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने किस धारा के तहत कार्रवाई की?

दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्ती की कार्रवाई की।