MCB News: निजी स्कूल के आयोजन में लगाया गया IBC24 का स्टाल, ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप योजना’ को लेकर दी गई जानकारी

Ads

MCB News: स्टाल का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया और स्टाल में मेघा बुक का अवलोकन किया । साथ ही IBC24 की स्कॉलरशिप योजना की सराहना की ।

  • Reported By: Satish gupta

    ,
  •  
  • Publish Date - December 20, 2025 / 10:15 PM IST,
    Updated On - December 20, 2025 / 10:17 PM IST

MCB News, image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • निजी स्कूल के आयोजन में IBC24 का स्टाल
  • IBC24 द्वारा हर साल दी जाने वाली स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप योजना
  • स्कूल प्रबंधन ने लिया स्टाल लगाने का निर्णय
  • IBC24 के प्रतिनिधि सतीश गुप्ता का स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मान

मनेन्द्रगढ़: MCB News, मनेन्द्रगढ़ में आयोजित एक निजी स्कूल के आयोजन में IBC24 का स्टाल भी अन्य स्टालों के साथ लगाया गया । स्टाल में IBC24 द्वारा हर साल दी जाने वाली स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप योजना को लेकर जानकारी दी गई ।

बता दें कि 12 वीं बोर्ड में स्कूल की श्रुति मंगतानी स्टेट टॉपर छात्रा बनी थीं जिसे आईबीसी 24 ने राजधानी में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करवाया था । साथ ही विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल को भी एक लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया था । इससे प्रभावित होकर स्कूल प्रबंधन ने स्टाल लगाने का निर्णय लिया । चालीस साल पूरे होने पर 5 स्टाल लगाए गए जिसमें से एक आईबीसी24 का था ।

स्वास्थ्य मंत्री मंत्री दी IBC24 परिवार को बधाई

MCB News, स्टाल का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया और स्टाल में मेघा बुक का अवलोकन किया । साथ ही IBC24 की स्कॉलरशिप योजना की सराहना की । कार्यक्रम में मंच पर IBC24 के प्रतिनिधि के रूप में सतीश गुप्ता संवाददाता का मंच पर सम्मान भी किया गया । मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उन्हें सम्मानित किया और मंच से अपने उदबोधन में आईबीसी24 परिवार को बधाई दी । कार्यक्रम में आये लोगों ने आईबीसी 24 के स्टाल का अवलोकन किया ।

इन्हे भी पढ़ें: