PHE मंत्री गुरु रुद्र कुमार और विधायक धनेंद्र साहू कोरोना संक्रमित, भाजपा नेता श्रीचंद सुंदरानी की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

Ads

Minister Guru Rudra Kumar and MLA Dhanendra Sahu corona infected

  •  
  • Publish Date - January 9, 2022 / 02:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

रायपुरः Minister Guru Rudra Kumar corona infected छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू और रायपुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी कोरोना से संक्रमित मिले है। PHE मंत्री के स्टाफ के 8 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Read more : जियो का धमाकेदार प्लान.. रोजाना 2.5GB डेटा मिलेगा, अनलिमिटेड कॉलिंग..365 दिन तक नया रिचार्ज की जरूरत नहीं, सेलिब्रेशन प्लान के बारे में.. जानिए 

Minister Guru Rudra Kumar corona infected मंत्री ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। ट्वीटर पर उन्होनें लिखा कि कोरोना संक्रमण के लक्षण को देखने हुए मैंने अपनी कोविड टेस्ट करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहा हूं।

Read more : ब्राजील: झील में बोटिंग के दौरान नाव पर गिरी विशाल चट्टान, 7 सैलानियों की मौत, देखें खौफनाक VIDEO 

उन्होनें लिखा है कि मेरी सभी से अपील विगत दिनों मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपना कोविड टेस्ट कर लें। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और आवश्यक न होने पर घर से ना निकलें।

Read more : TV एक्ट्रेस हिना खान का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर झलका दर्द

इधर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू और रायपुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी कोरोना से संक्रमित मिले है। विधायक धनेंद्र साहू उनकी RTPCR जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद धनेंद्र साहू अपने गृहग्राम तोरला में आइसोलेट हो गए है।