MP Politics News/ image source: ibc24 archive
Mungeli Congress Neta Viral Audio: मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली से एक राजनीतिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है, जहां कांग्रेस नेताओं के बीच कथित तौर पर हुई गाली-गलौज का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा और कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पवित साहू के बीच तीखी बहस सामने आई है। वायरल ऑडियो में दोनों नेताओं के बीच आपसी बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।
बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। यहां तक कि बातचीत के दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा मंडल अध्यक्ष को “अपना गुलाम” कहने जैसी बातें भी सामने आई हैं। वायरल ऑडियो में दोनों नेताओं के बीच आपसी बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।इस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
गौरतलब है कि इस वायरल ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है और IBC24 भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। बावजूद इसके, यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक रूप से ऑडियो की पुष्टि नहीं की गई है।
ठाणे में एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पत्नी और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
एसडीएचआई को चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया मालवाहक जहाज बनाने का मिला ठेका
ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चिंता जताई
वेनेजुएला के राष्टूपति पद का चुनाव लड़ सकता हूं : ट्रंप ने मजाक में कहा
ठाणे में निर्माणाधीन स्थल पर सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मजदूर गिरफ्तार