बड़ा नक्सली हमला, दो जवान शहीद, स्थानीय लोगों ने बताया -15 से 20 नक्सलियों ने की थी फायरिंग

Ads

बड़ा नक्सली हमला, दो जवान शहीद, स्थानीय लोगों ने बताया ! Naxalite attack in Rajnandgaon district, Two soldiers martyred

  •  
  • Publish Date - February 20, 2023 / 11:12 AM IST,
    Updated On - February 20, 2023 / 11:12 AM IST

Road Accident In Bemetara

राजनांदगांव। Naxalite attack in Rajnandgaon राज्य के अथक प्रयासों के बाद भी वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली जवानों व ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच एक बार फिर नक्स​ली और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद होने वाले जवानों की पहचान प्रधान आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक ललित यादव के रूप में हुई।

Read More: पीएम मोदी को नहीं मिली मेघायल में रैली करने की इजाजत!… प्रदेश सरकार ने बताई ये बड़ी वजह 

Naxalite attack in Rajnandgaon मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजनांदगांव जिले के बोरतालाव थाने के 1 किलोमीटर की दूरी का है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों पहले पुलिस ने कई नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। इस हमले को नक्सलियों की बौखलाहट बताई जा रही है। दोनों जवान बोरतलाव थाना में पदस्थ थे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की हैं। तब नक्सली वापस भाग गए।

Read More: LIC Policy: एलआईसी की ये खास स्कीम कुछ ही साल में आपको बना देगी लखपति, पॉलिसी के पूरे होते ही मिलेंगे 28 लाख रुपये, जानें प्रोसेस 

स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक 15 से 20 नक्सली मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दिया है। कुछ नक्सली का बाइक भी आने की खबर है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक