New CG Song. Image Source- Maya Hoge Maya Song Screen Grab
रायपुर। New CG Song: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छत्तीसगढ़ी गीत मया होगे मया तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी लोकप्रियता केवल प्रदेश तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि विदेशी कलाकार भी इस गाने पर रील्स और क्रिएटिव वीडियो बना रहे हैं। खासकर टेड्रिंग प्लैटफ़ॉर्म पर गीत को लेकर विदेशी कलाकारों जैसे किली पॉल (Kili Paul) द्वारा बनाई गई रील्स ने गाने को और भी कई दर्शकों तक पहुँचाया है।
New CG Song: दरअसल, यूट्यूब पर एक चैनल में अपलोड की गई ‘मया होगे मया, मया मा मोला फांस डारे रे’ गीत इन दिनों पूरे विश्व में धूम मचा रहा है। गीत में आदित्य महोबिया और अलीशा लाकड़ा की कलाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस गीत का निर्देशन प्रीतम सिंह ने किया है। इसके अलावा उन्होंने कहानी, स्क्रीनप्ले और कोरियोग्राफी भी संभाली है। गीत की तकनीकी टीम में डीओपी, एडिटिंग और कलर ग्रेडिंग तमेश्वर देव, कैमरा असिस्टेंट पारस रात्रे, मेकअप किरण हिर्वानी, प्रोडक्शन मैनेजर हेमेंद्र राजपूत, पब्लिसिटी डिज़ाइनर कुलेश साहू और सोशल मीडिया मैनेजर लकी पटेल शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक इस गाने में यूट्यूब पर 12,496,728 व्यूज आ चुके हैं।
गीत की संगीत रचना और प्रस्तुति भी दर्शकों के बीच लोकप्रियता का बड़ा कारण बनी है। गीत को आचार्य साहू और अनिता मंडल ने आवाज़ दी है। गीत के लिरिक्स और कम्पोजिशन की जिम्मेदारी दिवान जी ने संभाली है। संगीत, मिक्सिंग और मास्टरिंग का कार्य अन्वेष मलिक ने किया, वहीं रिकॉर्डिंग भी उनके स्टूडियो अन्वेष मलिक स्टूडियो में संपन्न हुई।