Pathalgaon Road Accident: रफ्तार ने फिर बरपाया कहर, पलक झपकते ही बुझ गया एक घर का चिराग, दूसरे का इलाज जारी

Ads

Pathalgaon Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - December 24, 2025 / 11:36 AM IST,
    Updated On - December 24, 2025 / 11:38 AM IST

UP Road Accident/ image source: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
  • हादसे के बाद कार चालक हुआ मौके से फरार।

Pathalgaon Road Accident: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सड़क हादसे में घायल युवक का असपतल में इलाज जारी है। वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

Pathalgaon Road Accident: मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव में एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस ने शुरू की कार चालक की तलाश

Pathalgaon Road Accident: घायल युवक को इलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस की टीम ने मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस भीषण सड़क हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

Bank Holiday: कहीं बैंक में आपका जरूरी काम तो नहीं! क्योंकि आज से पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, जानिए अब कब खुलेंगे? 

Winter vacation extended: बढ़ गया अवकाश!.. अब 15 दिनों तक रहेगा शीतकालीन की छुट्टियाँ.. राज्य की BJP सरकार ने जारी किया आदेश, आप भी देखें..

Gwalior Cyber Fraud News: एक खाता 1000 रुपए में बेचा… फिर ठग करने वाले थे ये बड़ा कांड, क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ते ही खुला खौफनाक प्लान