रायपुर: Raipur News हिस्ट्रीशीटर बदमाश रोहित तोमर और उसके गुर्गों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। हाल ही में एक कारोबारी गजानंद सिंह हिस्ट्रीशीटर बदमाश रोहित तोमर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
Raipur News कारोबारी गजानंद सिंह ने आरोप लगाया है कि रोहित तोमर और उसके साथी दिव्यांश तोमर, दो कलेक्शन एजेंट आकाश मिश्रा और योगेश सिन्हा ने कारोबारी से 15 लाख रुपए के बदले 50 लाख 51 हजार रुपये से ज्यादा की वसूली की है। इसके अलावा आरोपी ने उनके जमीन के दस्तावेज और गहने भी ले गए।
फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी तोमर बंधु फरार चल रहे है, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है।
रोहित तोमर केस में कारोबारी गजानंद सिंह ने क्या आरोप लगाए हैं?
रोहित तोमर केस में कारोबारी गजानंद सिंह ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने 15 लाख के बदले जबरन 50 लाख 51 हजार रुपये से ज्यादा वसूले और जमीन के दस्तावेज व गहने भी ले गए।
रोहित तोमर केस में कितने लोगों पर FIR हुई है?
रोहित तोमर केस में रोहित तोमर, दिव्यांश तोमर और दो कलेक्शन एजेंट आकाश मिश्रा और योगेश सिन्हा समेत चार लोगों पर FIR दर्ज की गई है।
रोहित तोमर केस में आरोपी कहां हैं?
रोहित तोमर केस में सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।