Reported By: Jitendra Soni
,Raigarh Elephant AttackImage- AI Generated
Raigarh Elephant Attack: छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, वन क्षेत्रों में लगातार हाथियों का उत्पात जारी है। आए दिन हाथी के हमले से मौत की खबरें आती रहती है। इसी बीच रायगढ़ जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जिले के कापू वन परिक्षेत्र में हाथी ने एक बुजुर्ग ग्रामीण को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आलोला गांव निवासी मालिक राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मालिक राम शुक्रवार शाम किसी काम से जंगल की ओर गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। आज सुबह परसा जंगल में ग्रामीण का शव मिला।
वन अधिकारी ने बताया कि जंगली हाथी ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों में लगातार हाथियों की मौजूदगी को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।