Raigarh News: ऐसा विरोध आपने नहीं देखा होगा..! उधार के डेढ़ करोड़ रुपये अटके तो व्यापारी ने बीच रोड में किया कुछ ऐसा, देखता रह गया पूरा शहर, वीडियो वायरल

Ads

Businessman Raigarh Protest: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यापारी ने अपने पैसे वापस लेने के लिए अजीबो गरीब तरीका अपनाया है। 

  • Reported By: Avinash Pathak

    ,
  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 11:29 AM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 11:39 AM IST

raigarh cg/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • उधार के पैसे वापस नहीं मिले
  • व्यापारी ने किया अनोखा विरोध
  • काली माता का दरबार सजाया

रायगढ़: उधार में दिए गए पैसे लेने के लिए आपने लोगों को कई तरकीब अपनाते हुए देखा होगा, पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यापारी ने अपने पैसे वापस लेने के लिए अजीबो गरीब तरीका अपनाया है।

Raigarh News: उधार के पैसे वापस नहीं मिले

उधार में दिए पैसे वापस नहीं मिलने से परेशान एक युवा व्यापारी ने अपने बकाया पैसों की मांग को लेकर ऐसा विरोध दर्ज कराया, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। व्यापारी ने एक ट्राली में काली का का दरबार सजाया और कर नापते हुए शहर में अलग अलग मंदिरों तक पदयात्रा की। इस दौरान व्यापारी ने उन व्यवसाययों की तस्वीर भी ट्रॉली में लगाई जिसे उसने पैसे उधार दिए थे।

Raigarh Debt Protest: व्यापारी ने किया अनोखा विरोध

शख्स का नाम मनोज देवांगन है जो कि मूलतः कोसा कपड़ा व्यवसाई है। दरअसल मनोज देवांगन ने व्यापार के दौरान कई व्यवसाईयों को कपड़े उधार में दिए लेकिन उसके पैसे डूब गए और कई लोगों ने पैसा नहीं दिया। बार-बार तकादा करने के बाद भी जब व्यवसाईयों से पैसा नहीं मिला तो उसने विरोध का यह तरीका निकाला। उसने एक ठेले में काली माता का दरबार सजाया और परिवार सहित शहर के प्रमुख मार्गो पर कर नापते हुए मंदिरों की यात्रा की।

काली माता का दरबार सजाया

ट्राली में सजाये गये माता के दरबार में उन व्यापरियो की फोटो भी लगाई हैं जिन्होंने उससे उधार लिया था। बताया जा रहा हैं कि कारोबारी के ही समाज के 6 व्यापारियों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की देनदारी है, जो लंबे समय से अटकी हुई है। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कारोबारी को समझाइश देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :-