Raipur Crime News: राजधानी के मकान में मिला ऐसा चीज, अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान, इलाके में मचा हड़कंप

Ads

Raipur Crime News: राजधानी के मकान में मिला ऐसा चीज, अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान, इलाके में मचा हड़कंप

Raipur Crime News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • रावांभाटा में विस्फोटक बरामद
  • मकान से बड़ी मात्रा में सामग्री मिली
  • इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

रायपुर: Raipur Crime News राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक मकान में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री (Explosive Material) मिली है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

Raipur Crime News मिली जानकारी के अनुसार, मामला रावांभाटा इलाके का है। मामले की सूचना मिलते ही डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर खुद मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। इधर विस्फोटक समान मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हालांकि विस्फोटक सामग्री किस मकसद से रखी गई थी और यह किसकी है, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले में जल्द बड़ा खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस पता लगाने में जुटी है कि कहीं राजधानी में किसी बड़ी साजिश की तैयारी तो नहीं की जा रही थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

विस्फोटक सामग्री कहाँ मिली?

राजधानी रायपुर के रावांभाटा इलाके में एक मकान से।

जांच कौन कर रहा है?

डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर खुद मौके पर मौजूद हैं और जांच कर रहे हैं।

इलाके में क्या स्थिति है?

इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।