Chhattisgarh News: होली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, राजधानी में 3 हजार जवान रहेंगे तैनात, हाईटेक तरीके से रहेगी हुड़दंगियों पर नजर
Chhattisgarh News: होली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, राजधानी में 3 हजार जवान रहेंगे तैनात, हाईटेक तरीके से रहेगी हुड़दंगियों पर नजर
Chhattisgarh News | Photo Credit: IBC24
- रायपुर पुलिस ने होली पर सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू की
- 3000 से अधिक पुलिसकर्मी त्योहार के दौरान ड्यूटी पर रहेंगे
- हुड़दंग और ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
रायपुर: Chhattisgarh News कल यानी 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी से ही होली की धूम मची हुई है। त्योहार को लेकर बाजारों में खासा भीड़ देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर हर तरफ रंग उड़ रहा है। त्योहार में इस बार किसी भी तरह का खलल न पड़े इसके लिए पुलिस भी अब अलर्ट हो गई है। शहर में होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार प्लान तैयार किया है। होली के दिन सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सड़क में पेट्रोलिंग के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी।
आसमान से होगी निगरानी
Raipur Latest News होली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस बार रायपुर पुलिस ने खास इंतजाम किया है। पुलिस ने ड्रोन कैमरों का सहारा लिया है और शहर के प्रमुख चौक चौराहों, घनी बस्तियों और व्यस्त इलाकों में ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं
3000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात
होली के त्योहार को दखते हुए पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। त्यौहार में कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़े इसके लिए राजधानी रायपुर में 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है वह सभी सोमवार शाम से बुधवार शाम तक लगातार ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल बाइक-स्कूटी सवारों पर एक्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Donald Trump on War: लम्बा चलेगा ईरान और इजरायल का युद्ध!.. होगी बड़े पैमाने पर बेगुनाहों की मौत!.. डोनाल्ड ट्रम्प के बयान से मची खलबली
- Municipal Workers Protest : त्योहार से ठीक पहले कर्मचारियों का फूटा गुस्सा! अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर उठाया ये बड़ा कदम, प्रशासन के उड़े होश
- Gwalior Crime News : “सिगरेट नहीं है…” बस इतना कहना पड़ा भारी! किशोर को गोली मार कर फरार हुआ आरोपी जब कट्टे के साथ लौटा फिर जो हुआ…

Facebook


