Raipur Latest News: ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई, निलंबित IAS समीर विश्नोई की बेनामी संपत्ति जब्त, इन जगहों के जमीन को भी किया सीज

Raipur Latest News: ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई, निलंबित IAS समीर विश्नोई की बेनामी संपत्ति जब्त, इन जगहों के जमीन को भी किया सीज

Raipur Latest News: ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई, निलंबित IAS समीर विश्नोई की बेनामी संपत्ति जब्त, इन जगहों के जमीन को भी किया सीज
Modified Date: April 18, 2026 / 12:23 pm IST
Published Date: April 18, 2026 12:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ACB/EOW ने समीर विश्नोई और उनकी पत्नी की बेनामी संपत्तियां अटैच कीं
  • जब्त संपत्तियों का मूल्य लगभग 15–20 करोड़ रुपये है
  • महासमुंद, नया रायपुर और गायत्री नगर में जमीन और मकान सीज किए गए

रायपुर: Raipur Latest News: ACB/EOW ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित IAS समीर विश्नोई की (Suspended IAS Officer Sameer Vishnoi) करोड़ो रूपये कीमत की बेनामी संपत्तियां अटैच की है। मिली जानकारी के मुताबिक जब्त संपत्तियां निलंबित IAS अधिकारी समीर विश्नोई और उनकी पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम करीब 15 से 20 करोड़ रुपयों की बेनाम संपत्तियां अटैच की गई है।

Raipur Latest News सरकारी अधिकारी होने के कारण ACB/EOW ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने के बाद जांच में खुलासा हुआ है कि कि जब्त संपत्तियां समीर विश्नोई पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम 3 से 4 फर्म बनाकर अवैध राशि से खरीदी गई थी। जिनमें महासमुंद में 22 एकड़ जमीन, नया रायपुर स्थित बेशकीमती जमीन,गायत्री नगर स्थित मकान समेत कई बेनामी संपत्तियां सीज कर ली गई है। जांच में सामने आया कि ज्यादातर संपत्तियां रिश्तेदारों और पत्नी के नाम अवैध निवेश से खरीदी गई थी जिन्हें जब्त किया गया है।

आपको बता दे कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में बड़े पैमाने पर बहुचर्चित कोयला घोटाला हुआ था। जिसमें सौम्या चौरसिया के निर्देश पर समीर विश्नोई के द्वारा ही ऑनलाइन सिस्टम को ऑफलाइन सिस्टम में करके इस घोटाले को अंजाम दिया गया था। फिलहाल ACB/EOW ने पिछले दिनों सभी संपत्तियो को सीज करने का ब्योरा विशेष न्यायाधीश के सामने अनुमति के लिए लगाया था, जिसे कोर्ट के आदेश मिलने के बाद ये करोड़ो की संपत्तियां ACB/EOW ने जब्त कर ली है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।